गैस चैंबर से दिल्ली को फिर से बनाएंगे ग्रीन कैपिटल’, वन महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं सीएम

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली को प्रदूषण के अंधकार से बाहर निकालने और एक स्वच्छ, सुरक्षित व हरित राजधानी के रूप में दिल्ली को विकसित करने के लिए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी।मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि दिल्ली को ”गैस चैंबर” से ”ग्रीन कैपिटल” में बदलने के लिए सरकार, समाज और प्रत्येक नागरिक को मिलकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री भारत मंडपम में आयोजित वन महोत्सव 2025 के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थीं।इससे पहले उन्होंने रिज क्षेत्र के पीबीजी ग्राउंड पर पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा, यह केवल पेड़ लगाने का उत्सव नहीं है, बल्कि धरती के प्रति हमारी संयुक्त जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। यह आने वाली पीढ़ियों को जीवन देने का प्रण है।उन्होंने कहा, ”मां के नाम एक पेड़ लगाना” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जो प्रकृति, मातृत्व और देशभक्ति को एक सूत्र में पिरोती है। यह विषय देखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन इसका भाव और महत्व बहुत गहरा है। यह अभियान हमारी संस्कृति, हमारी भावनाओं और पर्यावरण से गहराई से जुड़ा हुआ है।

गैस चैंबर से दिल्ली को फिर से बनाएंगे ग्रीन कैपिटल’, वन महोत्सव कार्यक्रम में बोलीं सीएम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *