दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram 2025’ मैराथन के लिए भव्य योजना की घोषणा
आज दिल्ली में आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘Run for Ram’ के तीसरे संस्करण की विस्तृत जानकारी और इस साल की भव्य योजना साझा की गई। यह ऐतिहासिक मैराथन 13 अप्रैल 2025 को श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित की जाएगी।
क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश द्वारा यह आयोजन आस्था, फिटनेस और भारतीय मूल्यों को एक साथ जोड़ता है। इस साल, देश-विदेश में आयोजनों और क्षेत्रीय गतिविधियों के जरिए 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य तह किया गया है। अयोध्या में ही 40,000 से अधिक प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन न केवल एक खेल प्रतियोगिता बल्कि भक्ति और संस्कृति का एक बड़ा संगम बनेगा।
इस वर्ष के संस्करण में ₹________ रूपये की आकर्षक पुरस्कार राशि भी घोषित की जाएगी, जिसके विवरण जल्द ही श्रेणीवार साझा किए जाएंगे। दौड़ तीन श्रेणियों में होगी जिसमें 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी की दौड़ और 3 किमी फैमिली एवं फन दौड़ शामिल हैं।
अयोध्या के पवित्र स्थलों से गुजरती यह दौड़ हर कदम पर आस्था, ऊर्जा और उद्देश्य के साथ एक भावपूर्ण संदेश देगी। इस बार कार्यक्रम को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए विदेशी दूतावासों, सांस्कृतिक प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय समुदायों को भी आमंत्रित किया गया है। उद्देश्य है कि Run for Ram सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि विश्व मंच पर विरासत और स्वास्थ्य का एक अद्वितीय संगम बने।
इस साल की खास पहल है #FirseFit Challenge, जो देशभर के लोगों को दौड़ की तैयारी में जुटने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री आवनीश कुमार सिंह ने कहा, “Run for Ram केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक आंदोलन है, जो हमारी विरासत को आज के समय की जरूरतों – स्वास्थ्य, एकता और उद्देश्य – से जोड़ता है। यह अयोध्या में सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि भक्ति और संकल्प की एक विशाल लहर होगी। हम हर व्यक्ति, परिवार और संस्था को इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनने का आमंत्रण देते हैं।”
कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल www.runforram.com पर उपलब्ध है। Run for Ram 2025, निश्चित ही भारत की संस्कृति और खेल यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव बनने जा रहा है।
इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक, क्रीड़ा भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश रजत दीक्षित, उत्तर प्रदेश, क्रीड़ा भारती के मंत्री विकास अग्रवाल, TYC Communication की फाउंडर डायरेक्टर गीता सिंह, क्रीड़ा भारती दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष भानु सचदेवा एवं क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय पैरा हेड के राकेश गोस्वामी उपस्थित रहे।