दिल्ली में एक महिला के साथ हुई हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो उसके रक्षक होने चाहिए थे

दिल्ली में एक महिला के साथ हुई हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो उसके रक्षक होने चाहिए थे

**एंकर:**
“दिल्ली में एक महिला के साथ हुई हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जो उसके रक्षक होने चाहिए थे, वही उसके भक्षक बन बैठे। पति और जेठ ने मिलकर सर्जिकल ब्लेड से महिला के चेहरे पर बर्बर हमला कर दिया, जिससे उसका चेहरा लहूलुहान हो गया। अब न्याय की गुहार लेकर पीड़िता ने पुलिस के दरवाज़े पर दस्तक दी है। विस्तार से जानिए इस सनसनीखेज मामले की पूरी कहानी…”

वॉइस ओवर (VO-1):
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक महिला पर उसके पति और जेठ ने सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला किया। पीड़िता का आरोप है कि उसे बहाने बनाकर ससुराल बुलाया गया, जहाँ उस पर जान से मारने का प्रयास किया गया। चुन्नी से गला घोंटने की कोशिश के बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से वार किए गए, जिससे उसे चेहरे पर डॉक्टरों को सैकड़ों टांके लागने पड़े। मौत के मुँह से बच निकली इस महिला ने अब पुलिस उपायुक्त से न्याय और अपनी आत्मसुरक्षा की माँग की है।

वॉइस ओवर (VO-2)
शिकायत में महिला ने बताया कि उसे मायके से बुलाकर ससुराल में प्रताड़ित किया गया। पति और जेठ ने न सिर्फ़ उसकी जान लेने की कोशिश की, बल्कि उसके चेहरे को सर्जिकल ब्लेड से क्षत-विक्षत कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन पीड़िता को डर है कि कहीं उसके खिलाफ़ धाराएँ कमज़ोर न कर दी जाएँ। वह प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की माँग कर रही है।

एंकर क्लोजिंग
“इस मामले ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या पुलिस और प्रशासन पीड़िता को न्याय दिला पाएगा? हमारी टीम मामले की हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है। आगे की जानकारी के लिए बने रहिए न्यूज़ 1 इंडिया के साथ

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *