नए युग का ‘शुभ-आग-मन’… शतक जड़कर कप्तान Shubman Gill ने रचा इतिहास; बना डाले कई रिकॉर्ड्स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने

पहली पारी में शतक बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान

शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ने

वाले मात्र पांचवें भारतीय कप्तान बने। इससे पहले चार भारतीय कप्तान यह कमाल कर चुके हैं। इंग्लैंड की धरती पर आखिरी शतक पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में जड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।दरअसल, इंग्लैंड में अब तक सिर्फ चार भारतीय कप्तानों ने ही शतक लगाए थे। इंग्लैंड में आखिरी बार किसी भारतीय कप्तान ने 7 साल पहले सेंचुरी जमाई थी। साल 2018 में विराट कोहली ने इंग्लैंड की धरती पर शतक जड़ा था। 25 साल के शुभमन गिल ने यह सूखा खत्म कर दिया है।पहली पारी में शतक बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तानइसके अलावा वह भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पहली पारी में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। यहीं, गिल कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले 23वें खिलाड़ी हैं। साथ ही हर्बी टेलर, एलेस्टेयर कुक और स्टीवन स्मिथ के बाद चौथे सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *