*महिलाओं ने की शीतला माता की पूजा ठंडे पकवान का लगाया भोग मनोकामना मांगी*
बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ के पास बालाजी मंदिर में शीतला माता के मंदिर में सुबह से ही महिलाओं की लगी भीड़ और महिलाओं द्वारा शीतला माता के ठंडे पकवान का भोग लगाया गया इस मौके पर महिलाओं द्वारा शीतला माता के विधि विधान से पूजा अर्चना कर ठंडे पकवान का भोग लगाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि एक दिन पहले पुए, पूरी ,राबड़ी चावल, मोनथाल अन्य कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और दूसरे दिन शीतला माता के ठंडे पकवान का भोग लगाया जाता है इस दौरान महिलाओं द्वारा शीतला माता की कहानी सुनकर महिलाएं गीत गाती हुई नजर आई शीतला माता के पर्व पर सभी घरों में ठंडे पकवान का भोग ही सेवन करते हैं इस मौके पर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान महिलाएं प्रेम देवी ,संतरा देवी, रीना देवी, पूनम, सुमन, विनीता, शिमला, सावित्री, मीनू अन्य महिलाएं मौजूद थी इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि घरों में बच्चों के कई तरह की चेचक बीमारी , व गाय के कई बीमारी होती हैं तो माता के भोग लगाया जाता है और माता की इन बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं