आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी हेडिंग्ले टेस्ट का तीसरा दिन है। पहली पारी में भारत ने 471 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 209/3 के स्कोर से शुरू किया है।लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट खोकर 327 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 77 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन और जेमी स्मिथ 45 गेंदों में चार चौके की मदद से 29 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। अभी भी इंग्लैंड भारत से 144 रन पीछे है।हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और जेमी स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 300 के पार पहुंच गया है।
