एअर इंडिया की जयपुर-दुबई फ्लाइट के कॉकपिट में खराबी:130 पैसेंजर्स थे, उड़ान रद्द; श्रीनगर जा रही फ्लाइट लैंड किए बिना दिल्ली लौटी

सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की दो फ्लाइट और इंडिगो की एक फ्लाइट में प्रॉब्लम आई। वहीं, रविवार को एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकराने के चलते अगली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

तीनों फ्लाइट्स के बारे में जानिए…

1. एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट

सोमवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट में टेक ऑफ से ठीक पहले कॉकपिट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद रनवे एरिया से पायलट ने फ्लाइट को फिर से एप्रन में पहुंचाया। इसमें 130 पैसेंजर्स सवार थे। 5 घंटे तक फ्लाइट को ठीक करने की कोशिश की गई। फिर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद दुबई की इस फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया।

2. दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट बिना लैंडिंग वापस लौटी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-जम्मू-श्रीनगर फ्लाइट जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड किए बिना दिल्ली लौट गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट नंबर IX-2564 को श्रीनगर से पहले जम्मू में उतरना था। मौसम और रनवे साफ थे, लेकिन पायलट को उचित लैंडिंग पॉइंट नहीं मिला।

3. इंडिगो की इंदौर से भुवनेश्वर की फ्लाइट

सोमवार को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) तकनीकी खराबी के चलते रनवे के बीच से लौट आई। फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की जानकारी सामने आई थी। सुधार के बाद विमान इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया है। विमान करीब ढाई घंटे तक रनवे पर खड़ा रहा। इस दौरान सभी यात्री विमान में ही बैठे रहे।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई की फ्लाइट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *